हालांकि ट्रंप टैरिफ ने सेंटिमेंट को मटियामेट कर दिया है फिर भी फरवरी के मुकाबले मार्च में रिटेल सेल्स में 12 परसेंट की ग्रोथ दिखाई दे रही है। फाडा के अनुसार वित्त वर्ष 25 के दौरान रिटेल सेल्स में 6.46 परसेंट ग्रोथ हुई और...शहरों से अच्छे हालात गांवों में हैं। मार्च की परफॉर्मेन्स को मिक्सबैग कहा जा सकता है क्योंकि कई कैटेगरी में ग्रोथ हुई जबकि कुछ कैटेगरी दबाव में रहीं। मार्च 2024 की तुलना में पीवी सेल्स में 6 परसेंट की ग्रोथ हुई। माना जा रहा है कि कंपनियों द्वारा दिए गए डिस्काउंट्स के अलावा नए मॉडलों के कारण यह फायदा हुआ है। बड़ी बात यह है कि कमर्शियल वेहीकल्स की सेल्स में 2.6 परसेंट की ग्रोथ हुई और वैसे भी सीवी को तो इकोनॉमी का बैरोमीटर माना जाता है। लेकिन टू-व्हीलर की सेल्स में 1.7% की डीग्रोथ हुई इससे सेंटिमेंट का अंदाजा लगाया जा सकता है। थ्री-व्हीलर कैटेगरी में 5.6% की गिरावट दर्ज की गई। रूरल सेल्स विशेष रूप से कमजोर थी। ट्रैक्टर सेल्स में 5.7% की कमी आई है। वित्त वर्ष 25 में पीवी सेल्स में 4.87% ग्रोथ हुई। फाडा ने करीब 5 परसेंट की ग्रोथ का पूर्वानुमान लगाया था। टू-व्हीलर सेल्स में 7.71% की ग्रोथ हुई। एनेलिस्ट ने टू-व्हीलर सेल्स में 10% ग्रोथ का अनुमान लगाया था। वित्त वर्ष के लिहाज से देखें तो सीवी सेल्स 0.17' की गिरावट के साथ फ्लेट रही। माना जा रहा है कि वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट घटने और फिर मॉनसून का लंबा दौर चलने से सीवी में यह गिरावट दिखाई दे रही है।
रूरल मार्केट्स : लेकिन सिल्वर लाइनिंग यह है कि वित्त वर्ष 25 के दौरान अर्बन के बजाय रूरल मार्केट्स की परफॉर्मेन्स अच्छी रही। टू-व्हीलर की रूरल सेल्स में 8.39 परसेंट ग्रोथ हुई जबकि अर्बन मार्केट्स में यह 6.77 परसेंट ही बढ़ पाई। रूरल मार्केट्स में थ्री-व्हीलर सेल्स में 8.70 परसेंट ग्रोथ हुई जबकि अर्बन मार्केट्स में सेल्स केवल 0.28 परसेंट ग्रोथ के साथ फ्लैट रही। रूरल मार्केट्स में पीवी सेल्स 7.93 परसेंट बढ़ी जबकि अर्बन मार्केट्स में केवल 3.07 परसेंट। फाडा के अनुसार अभी भी पीवी इंवेंट्री 50-55 दिन की है। फाडा के अध्यक्ष सी. एस. विग्नेश्वर ने कहा कि त्योहारों और छूट के कारण पिछला सप्ताह मजबूत रहा। वित्त वर्ष 25 में ऑटो सेल्स ने 5 परसेंट ग्रोथ के अपने टार्गेट को हासिल कर लिया है। टू-व्हीलर सेल्स में उम्मीद से कम ग्रोथ हुई है जबकि सीवी मौसम और वित्तीय मुद्दों के कारण फ्लैट रहे। वित्त वर्ष 26 में टू-व्हीलर में 5-9 परसेंट ग्रोथ का अनुमान है। पीवी और सीवी सेल्स 1-4 परसेंट की रेंज में ही बढ़ पाएगी। नए मॉडल और हाई रूरल इनकम इंडस्ट्री के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। लेकिन फाइनेंस खासकर टू-व्हीलर फाइनेंस में थोड़ी समस्या है।
4 मिलियन कार: वित्त वर्ष 2025 ऐसा पहला वर्ष रहा जब पैसेंजर वेहीकल्स की रिटेल सेल्स 40 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गई। फाडा के अनुसार वाहन पोर्टल पर पैसेंजर वेहीकल रजिस्ट्रेशन 4.87 परसेंट बढक़र वित्त वर्ष25 में 41.53 लाख यूनिट्स रहे।
